{"_id":"5e821c918ebc3e728a437263","slug":"hundreds-of-saints-from-mathura-ayodhya-etah-and-farrukhabad-trapped-in-lockdown-chitrakutt-news-knp5530147105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में फंसे मथुरा, अयोध्या, एटा व फर्रुखाबाद के सैकड़ों संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में फंसे मथुरा, अयोध्या, एटा व फर्रुखाबाद के सैकड़ों संत
विज्ञापन
चित्रकूट। मथुरा सहित कई तीर्थ क्षेत्र से सैकड़ों साधु संत एक माह पहले चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा के लिए आए थे। जो लॉकडाउन के बाद फंस गए हैं। वह अपने-अपने आश्रम, मंदिरों में जाना चाहते हैं। साधन न मिलने के कारण इधर उधर भटक रहे हैं।
भगवान श्रीराम की तपो भूमि से हर साल 84 कोसी परिक्रमा निकाली जाती है। इसमें हजारों साधु संत शामिल होते हैं। यह परिक्रमा लगातार एक माह तक चलती है। जिसमें कई तीर्थ क्षेत्रों में साधु संत रुकते हैं। 23 फरवरी को महंत गोविंददास के नेतृत्व में यात्रा जानकीकुंड के पास से निकली थी। जिसमें सैकड़ों साधु संत मथुरा व अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थानों से पहुंचे थे। जिन्होंने 84 कोसी परिक्रमा लगाया था। एक माह से अधिक उनको यहां आए हो गया। जिनको खाने पीने का इंतजाम धर्मनगरी के आश्रम के साधु संतों व समाज सेवी कर रहे थे। अब बाहर से आए साधु संत अपने-अपने आश्रम व मंदिर जाना चाहते हैं, लेकिन लॉकडाउन होने से समस्या खड़ी हो गई है। जाने के लिए कोई साधन ही नहीं बचा। जिला मुख्यालय आने पर व्यापारी नेता विष्णु गुप्ता ने साधु संतों को फलों का वितरण किया।
इन जिलों के फंसे संत
चित्रकूट। लॉकडाउन होने से चित्रकूट तीर्थ स्थल में फंसे साधु संतों में मथुरा जिले के वृंदावन के श्याम दास, राधा कुंज के बाल गोपाल, गोवर्धन के प्रीतम दास, राधेश्याम, आगरा शहर के गिरदधरदास, अलीगढ़ जिले के फुलावली के ताराचंद्र, भगावती, शाहजहांपुर के रामवती शर्मा, एटा जिले के भीरामप्रातप, राजपाल सिंह, गोविंद दास, मुरैना मप्र उधौलि के साधु दास, कृष्ण प्रकाश, फर्रुखाबाद जिले के भैसरी के प्रेमलाल, फरीदाबाद जिले के गंगाराम, औरैया के ज्ञान प्रकाश, व वीरेंद्रदास आदि साधु संत हैं। जो एक माह से अधिक समय से चित्रकूट आए थे। जो अपने घर नहीं जा पा रहे हैं।