{"_id":"5bf052f3bdec226957071046","slug":"hunderstorm-terrain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका

Updated Sat, 17 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
daku
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। यूपी-एमपी पुलिस के लिए सिरदर्द बने कुख्यात साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग की बीती रात मारकुंडी थानाक्षेत्र के लखन पहाड़ के पास आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार से पूरा इलाका थर्रा उठा। जिसमें गैंग के दो सदस्यों के पैर में गोली लगी और दो को भागते समय गिरने पर पुलिस टीम ने दबोच लिया। मुठभेड़ की जानकारी होते ही डीआईजी व एसपी भी जंगल पहुंचकर पोजीशन ली। शनिवार की शाम तक सर्च आपरेशन चला। लेकिन पहले ही भाग चुके डकैतों मेें कोई अन्य हाथ नहीं आया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री, राइफल, कारतूस, कंबल, मोबाइल, बर्तन, शराब, टार्च सिगरेट माचिस, सेल व सोलर से रिचार्ज करने वाला यंत्र बरामद किया है। डीआईजी ने माना कि गैंग लीडर समेत कुछ अन्य लोगाें के भी गोली लगने से घायल होने की संभावना है लेकिन अन्य सभी भागने में सफल रहे।
लगातार डकैतों के खिलाफ चल रहे यूपी-एमपी पुलिस टीम के संयुक्त अभियान में शुक्रवार की देर शाम मारकुंडी, बहिलपुरवा व मानिकपुर थाना पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान लखन पहाड़ के पास डकैतों की मौजूदगी की सूचना मिली। तीनों टीमों ने उधर मप्र पुलिस टीम को अलर्ट कर घेराबंदी शुरू की। देर रात पुलिस टीम आगे बढ़ रही थी तभी पहाड़ से डकैतों को इसकी भनक लग गई और पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जिससे पुलिस टीमों ने सतर्क होकर जवाबी फायरिंग कर दी। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका कांप उठा। देर रात एसपी मनोज कुमार झा व अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी भी पहुंचे। इस दौरान पुलिस टीमें डकैतों के खाना बनाने वाले स्थान तक पहुंच गई लेकिन सरगना समेत अन्य डकैत भागने में सफल रहे।
पुलिस टीम से बचकर दूसरी दिशा में भाग रहे डोडामाफी निवासी मुन्ना पुत्र ददुुआ, लंगड़ा पुत्र पंचा, लवकुश पुत्र चुन्ना व अमित उर्फ लल्ला पुत्र सुंदर को ललकारा लेकिन वह नहीं रू के। पुलिस टीम की फायरिंग से लवकुश व अमित के पैर में गोली लगी तो दोनों गिर पड़े उधर लंगड़ा व मुन्ना पहाड़ से कूदते समय एक गड्ढे में गिरे तो चुटहिल हुए और वह भाग नहीं पाए। चारों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे ही चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी भी मुठभेड़ स्थल पहुंचे और पुलिस टीम के साथ कांबिंग शुरू की। फरार डकैतों की शाम तक पुलिस टीमों खोजबीन करती रही लेकिन कोई नहीं मिला। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी गैंग के सदस्य व मददगार हैं। घटना स्थल से राइफल कारतूस व भारी मात्रा में अन्य सामग्री बरामद की गई है।