Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   No transactions took place on the first day at 12 paddy procurement centers.

Chitrakoot News: 12 धान क्रय केंद्रों में पहले दिन नहीं हुई बोहनी

Mon, 02 Nov 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 02 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
No transactions took place on the first day at 12 paddy procurement centers.
फोटो 02 सीकेटीपी 04 गल्ला मंडी केंद्र में किसानों के इंतजार में बैठे क्रय केंद्र प्रभारी। संवाद
चित्रकूट। जिले के कुल 12 केंद्रों में सोमवार से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन बारिश के चलते पहले दिन किसान धान लेकर केंद्रों में नहीं पहुंचे हैं। इससे केंद्रों में बोहनी तक नहीं हो सकी। वहीं, विभाग ने सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की ओर से कुल छह धान खरीद केंद्र खोले हैं। इसमें कर्वी की गल्ला मंडी में दो, पहाड़ी, बरगढ़, मऊ व मानिकपुर में एक-एक केंद्र बनाए हैं। इसके साथ ही पीसीएफ के पांच केंद्र परसौंजा, पहाड़ी उत्तरी, हरदौली राजापुर, मऊ व ऐंचवारा में एक-एक केंद्र बनाए हैं। वहीं एक केंद्र एफसीआई ने बनाया है।
विज्ञापन

शासन ने एक नवंबर से केंद्रों में धान खरीदने के निर्देश दिए थे, लेकिन करीब चार लगातार हुई बारिश की वजह से धान की कटाई का काम बंद हो गया था। इस कारण धान तैयार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला मंडी के केंद्र में दोपहर एक बजे क्रय केंद्र प्रभारी रविकांत दुबे अकेले बैठे रहे, लेकिन शाम तक केंद्र में धान नहीं पहुंचा। किसान मान सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से धान की कटाई में देरी हुई है। अभी एक सप्ताह लग सकता है।

-
वर्जन
सभी केंद्रों में धान खरीद की तैयारियां पूरी हैं। पहले दिन किसी भी केंद्र में किसान नहीं पहुंचे हैं। कई दिनों तक हुई बारिश से धान की कटाई नहीं हो पाई है, इस कारण धान नहीं आया है। -आशीष सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed