{"_id":"68eea416d298d9ad79055cf5","slug":"hiru-and-khushboo-won-in-800-meter-race-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-122129-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 800 मीटर दौड़ में हीरू व खुशबू ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 800 मीटर दौड़ में हीरू व खुशबू ने बाजी मारी
Wed, 15 Oct 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-16- परिचय- हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय रैली का शुभारंभ करते पूर्व सांसद आरके पटेल। सं
चित्रकूट। क्षेत्रीय बालक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को स्व. लाला भाई पटेल इण्टर कालेज कपना इटौरा में हुआ। सीनियर बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में हीरू सिंह व बालिका वर्ग में खुशबू प्रथम स्थान पर रहे।
तीन दिवसीय रैली का उद्घाटन पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। खेलने से छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल होता है ।
प्रधानाचार्य आनन्द कुमार ने बताया कि पहले दिन सीनियर बालक वर्ग में 800 मी. दौड में हीरू सिंह प्रथम, प्रान्शू तिवारी द्वितीय, सीनियर बालिका वर्ग में 800 मी. दौर में खुशबू प्रथम , भारती द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
400 मी. दौड़ में खूशबू प्रथम, हेमा द्वितीय, शाटपुट में रिया देवी प्रथम , मोनिका द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग में 800 मी. दौड़ में अंकित यादव प्रथम , अनुभव पाण्डेय द्वितीय, बालिका वर्ग में 800 मी. दौड में अनुश्री प्रथम, रूकसाना द्वितीय, 400 मी. दौड़ में अनुश्री पाण्डेय प्रथम, शालू देवी द्वितीय, 200 मी. दौड़ में प्राची पाण्डेय प्रथम खुशी देवी द्वितीय रहीं।
शाटपुट में अंशिका प्रथम, रूपा देवी द्वितीय, सब जूनियर बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में अश्वनी कुमार प्रथम राघवेन्द्र द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में दीपक सिंह प्रथम, इन्द्रजीत द्वितीय, सब जूनियर बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में रंजना प्रथम, चांदनी द्वितीय, 200 मीटर में अनामिका प्रथम, अंजली द्वितीय रहें। गोला फेंक में हेमा देवी प्रथम, पूजा द्वितीय रहीं।