फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Har Har Mahadev

हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

Tue, 17 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 17 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev

महाशिवरात्रि का पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा से मनाया गया। सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे लगने लगे और देर रात तक शिवजी का जलाभिषेक, पूजन अर्चन चलता रहा। तीर्थक्षेत्र में महाराजाधिराज मत्यगयेंद्रनाथ का अभिषेक किया गया तो चर क े सोमनाथ मंदिर में विश्वकल्याण के लिए रुद्राभिषेक हुआ। शाम को शंकर जी की बारात में हजारों लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन


भगवान मत्यगयेंद्र नाथ के जलाभिषेक के लिए मध्यरात्रि से ही आस्थावानों की भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान कर मत्यगयेंद्र नाथ का जलाभिषेक किया। अपराह्न लगभग चार बजे शिव बारात निकाली गई, जो रामघाट, पर्यटक तिराहा होते हुए पुराने सीतापुर से फिर मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान शिव के जयकारे और हर हर महादेव की गूंज रही। चार प्रहर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें पुजारी विपिन बिहारी तिवारी, वेदभूषण तिवारी, उमाशंकर, गुलजारी लाल, प्रदीप तिवारी, अजीत सिंह, अंकित पहारिया, संजय सोनी, वीपी पटेल, धर्मेंद्र ओझा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पहाड़ी के पालेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा। मंदिर कमेटी के शिवाकांत, रमाकांत पांडे, शैलेंद्र सिंह, केके मिश्रा, विजय सिंह, दिनेश सिंह आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। मऊ के रिसियन मंदिर, भरतकूप के मड़फा आदि के अलावा पूरे जिले के शिवालयों में देर रात तक आराधना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed