फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hanumanji was specially decorated, offered fifty-six bhog

Chitrakoot News: हनुमानजी का किया विशेष शृंगार, लगाए छप्पन भोग

Fri, 07 Apr 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hanumanji was specially decorated, offered fifty-six bhog
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी के मंदिरों और मठों में हनुमानजी जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

धर्मनगरी के हनुमान धारा, दास हनुमान, परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा के हनुमान मंदिर, रामघाट स्थित बूड़े के हनुमान मंदिर, जिला मुख्यालय के देवांगना सहित शिवरामपुर क्षेत्र के लैना बाबा, राजापुर तीर्थ स्थल हनुमान मंदिर, पहाड़ी क्षेत्र के सिंधौली गांव स्थित हनुमान मंदिर सहित जिला मुख्यालय के कुबेर गंज स्थित हनुमान मंदिर में धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई।
धर्मनगरी के दास हनुमान मंदिर में महंत घनश्याम दास के नेतृत्व में फूलों से भव्य झांकी सजाई गई। 56 प्रकार भोग लगाए गए। हनुमान की मूर्ति का विशेष शृंगार किया गया। दास हनुमान मंदिर महंत घनश्याम दास के नेतृत्व में किया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा के हनुमान मंदिर में पुजारी विजय तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकीकुंड स्थित हनुमान मंंदिर में महंत श्याम के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। शहर के पंपापुर तीर्थ स्थल सहित हनुमान मंदिर में संत प्रेमदास के नेतृत्व में पूजा-पाठ की गई।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र के नांदी गांव में स्थित हनुमान मंदिर में महंत महेंद्र दास के नेतृत्व में पूजा-पाठ की गई। पहाड़ी क्षेत्र के ही सिंधौली गांव में स्थित हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भानपुर गांव के राजीव अवस्थी, राम बिहारी पाठक, चुनवाद, विश्वनाथ राजपूत, ओमप्रकाश द्विवेदी, चुन्ना राजपूत, जय लाल भी मौजूद रहे। शहर के कुबेरगंज में भी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से व्यापारियों ने मनाया। हनुमान प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम को देखते हुए यूपी व एमपी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed