फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Half a dozen children's condition still critical

आधा दर्जन बच्चों की हालत अभी भी गंभीर

Wed, 02 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 02 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen children's condition still critical
तरावं गांव में खसरा फैलने की जानकारी होने पर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने सीएमओ के साथ गांव पहुंचकर हकीकत जानी। उन्होंने माना कि गंदगी व प्रदूषित जल पीने से बीमारी फैली है। डाक्टरों की टीम ने तीन दर्जन से अधिक बच्चों को चिंहित कर उन्हें दवाएं दी। सीएमओ ने बताया कि कुछ पुरानी विचारधारा के चलते प्रभावित लोग इलाज कराने से कतरा रहे हैैं।
विज्ञापन

 
सदर ब्लाक क्षेत्र के तरावं गांव में खसरा फैलने से एक महिला की मौत व दर्जनों बच्चों के बीमार होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग टीम गांव पहुंच गई। जानकारी होने पर बुधवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. एनडी शर्मा व सीएमओ डा. पीएन गोयल गांव पहुंचे और खसरा प्रभावित लोगों के परिजनों से बातचीत की। उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी हालत में इलाज में लापरवाही नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रभावित लोगों से यह भी कहा कि ज्यादा हालत खराब हो तो अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था है। उन्होंने पाया कि मितवा, मुन्नी, छाया, मनीष, भूपेंद्र व रोहित की हालत में सुधार नहीं है, जबकि अन्य की हालत संतोष जनक है। सीएमओ डा. गोयल ने बताया कि दो डाक्टर गांव में रहकर लगातार इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खसरे से किसी की मौत नहीं हुई है। लगभग तीन दर्जन लोग इससे प्रभावित हैं जो इलाज कराने में लापरवाही कर रहे हैं। यदि लोग अंधविश्वास को छोड़कर सही इलाज कराएं तो उन्हें जल्द राहत मिलेगी। इसके बाद संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. एनडी शर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। अस्पताल में सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed