फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   group effort is neccesery for development of pilgrim area

तीर्थक्षेत्र के विकास को सामूहिक प्रयास जरूरी

Mon, 16 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 16 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
group effort is neccesery for development of pilgrim area

 गायत्री शक्तिपीठ ने तीर्थक्षेत्र के विकास के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सामूहिक प्रयास से ही विकास और समृद्धि की बात कही गई। मौके पर गरीबों को भोजन भी कराया गया।

विज्ञापन


संगोष्ठी में चालीस जिलों और राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग आठ सौ छात्रों और दो सौ कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि चित्रकूट प्रमुख तीर्थों में से एक है। उन्होंने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि इसके बाद भी इस क्षेत्र में समुचित परिवहन सुविधा और अन्य संसाधनों का अभाव है।
विज्ञापन


मप्र के डिप्टी सेक्रेट्री और राज्य संपर्क अधिकारी आरके विजय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थानीय इकाइयां मंदाकिनी संरक्षण एवं स्वच्छता में सहभागी बनें। विवि रीवा के समन्वयक डा. सीएम तिवारी ने गायत्री परिवार के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों के संबद्ध होकर सेवा कार्य करने की बात कही। बरकत उल्ला विवि के समन्वयक डा. एके सक्सेना, सुरेश गुप्ता आदि ने इसकी सराहना की। गायत्री परिवार के ट्रस्टी कुंवर भालेंदु सिंह ने सभी को साहित्य सामग्री भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed