फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anticipatory bail rejected for two accused in the treasury scam.

Chitrakoot News: कोषागार घोटाला के दो आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज

Thu, 27 Aug 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 27 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail rejected for two accused in the treasury scam.
चित्रकूट। कोषागार घोटाले के मामले में एक वृद्ध महिला सहित दो आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन

राजापुर थाना के सिकरी निवासी राधेश्याम पांडेय के खाते में बिचौलियों और कोषागार कर्मियों की मिलीभगत से 10 सितंबर 2025 को 3,63,475 रुपये डालकर निकाल लिए गए और बंदरबांट कर ली गई। वर्तमान में आरोपी के खाते में 4,11,609 रुपये मौजूद हैं।

इसी तरह हन्ना-बिनैका निवासी ललिता देवी के खाते में 13 व 31 जनवरी 2025 को कुल 13,71,168 रुपये डाले गए थे, जिसे आरोपी ने उपयोग कर लिया।गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी थी। सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने दोनों की अर्जी निरस्त कर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed