फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Eid-e-Milad-un-Nabi celebrated with enthusiasm and devotion.

Chitrakoot News: उत्साह और अकीदत से मना जश्ने-ईद मिलादुन्नबी

Thu, 27 Aug 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 27 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eid-e-Milad-un-Nabi celebrated with enthusiasm and devotion.
फोटो न-26 सीकेटीपी 24 पुरानी बाजार में निकले जुलूस में इस्लामिक झंडा लिए बच्चे व अन्य। संवाद
चित्रकूट। बुधवार को पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया गया। जश्ने-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का यह पर्व जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों में बड़े उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में भक्त हाथों में झंडे लिए शामिल हुए। शहर का मुख्य जुलूस पुरानी बाजार स्थित नूरानी मस्जिद से शुरू हुआ। यह जुलूस जामा मस्जिद परिसर पहुंचा, जहां लोगों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया। घरों और मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया था।
विज्ञापन

नूरानी मस्जिद के मौलाना मुफ्ती सलाहुद्दीन ने बताया कि मिलाद-उन-नबी इस्लामी कैलेंडर के रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है, जब पैगंबर साहब की प्रेम, अमन और इंसानियत की शिक्षाएं याद की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
राजापुर में शाही जुलूस, महिलाओं ने भी लिया हिस्सा

राजापुर। कस्बे की शाही मस्जिद से एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस तेज संगीत की धुन पर निकला, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह शरबत और खाने-पीने की चीजें बांटकर जुलूस का स्वागत किया गया।
अंजुमन गरीब अहले सुन्नत कमेटी के अध्यक्ष अतहर नईम ने पैगंबर साहब के मानवता और मोहब्बत के पैगाम पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने राजापुर में सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की बात कही, इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
----
ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी

मानिकपुर। मानिकपुर सहित पहाड़ी क्षेत्र के व्योहरा के मुस्लिमपुरवा में ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मस्जिदों और घरों को सजाया गया। पैगंबर साहब की शान में धार्मिक कविताएं (नात) पढ़ी गईं और उनके विचारों पर चलने की सीख दी गई।

जुलूस कस्बे के महावीर नगर, मानिकपुर रूरल और मऊगढ़ी से निकाला गया। यह सुभाष नगर स्थित मस्जिद के पास एकत्रित होकर सैयद बाबा में समाप्त हुआ। इस मौके पर मंसूर खान, एजाज़ सिद्दीकी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय और उपनिरीक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने संभाली। (संवाद)

फोटो न-26 सीकेटीपी 24 पुरानी बाजार में निकले जुलूस में इस्लामिक झंडा लिए बच्चे  व अन्य। संवाद

फोटो न-26 सीकेटीपी 24 पुरानी बाजार में निकले जुलूस में इस्लामिक झंडा लिए बच्चे व अन्य। संवाद

फोटो न-26 सीकेटीपी 24 पुरानी बाजार में निकले जुलूस में इस्लामिक झंडा लिए बच्चे  व अन्य। संवाद

फोटो न-26 सीकेटीपी 24 पुरानी बाजार में निकले जुलूस में इस्लामिक झंडा लिए बच्चे व अन्य। संवाद

फोटो न-26 सीकेटीपी 24 पुरानी बाजार में निकले जुलूस में इस्लामिक झंडा लिए बच्चे  व अन्य। संवाद

फोटो न-26 सीकेटीपी 24 पुरानी बाजार में निकले जुलूस में इस्लामिक झंडा लिए बच्चे व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed