{"_id":"79decac6fd1f769e1e10a2e04c990fce","slug":"giving-massage-of-school-chalo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो का दिया संदेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सर्व शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बधौड़ा के बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। इसमें स्कूल चलो का संदेश दिया गया। रैली को ग्राम प्रधान करुणा शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर प्रधानाध्यापक विकास गिरि गोस्वामी, अशोक कुमार, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर समन्वयक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व माध्यमिक शिवरामपुर-एक और दो, कस्तूरबा गांधी शिवरामपुर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवरामपुर के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। डायट प्राचार्या वीना गुप्ता ने रैली को रवाना किया। इसमें बच्चों ने एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा, आधी रोटी खाएंगे, हम सब पढ़ने जाएंगे, जैसे नारे लगाए। संचालन बुद्धविलास सिंह, कविता मिश्रा ने किया।
विज्ञापन