{"_id":"5daf46938ebc3e0142328ca1","slug":"girl-reached-chitrakoot-from-chhattisgarh-in-search-of-her-husband-chitrakutt-news-knp5214322157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की तलाश में छत्तीसगढ़ से चित्रकूट पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की तलाश में छत्तीसगढ़ से चित्रकूट पहुंची युवती
विज्ञापन
चित्रकूट। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की एक गर्भवती युवती अपने पति को ढूंढती हुई मुख्यालय पहुंची। बताया कि पांच माह पूर्व वह वहां से चला आया है। अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। पति ने फोन भी उठाना बंद कर दिया है। पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है।
मंगलवार को मुख्यालय में एक युवती अपने भाई के साथ आई। उसने बताया कि बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के एक गांव के निवासी के साथ वह बस्तर जिले में ही एक कंपनी में काम करती थी।
इसी बीच उससे प्रेम संबध हुए और मंदिर में शादी भी की। पांच माह पूर्व वह युवती से पंाच हजार रुपये लेकर गांव में जरूरी काम बताकर चला आया। वह अब अपनाने से इनकार कर रहा है। यहां तक कि एक दो बार फोन पर बात हुई तो उसने गर्भ गिराने की बात कही। अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। जिससे वह परेशान है। पीड़िता ने पुलिस की मदद से उसे पकड़वाने की मांग की है।