फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Get the case settled in National Lok Adalat through conciliation agreement.

Chitrakoot News: सुलह-समझौते से राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराएं वाद

Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Get the case settled in National Lok Adalat through conciliation agreement.
12 सीकेटीपी-17- परिचय- बैठक में जानकारी देते जिला जज शेषम​णि शुक्ला। संवाद
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने सभी नोडल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के संग बैठक की। बैठक में उन्होंने 13 दिसम्बर को जिले में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा की। बाद में जनपद न्यायाधीश ने सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को न्यायालय सभागार में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित समस्त ऐसे मामले, जिनको लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सकता है, को अधिक से अधिक संख्या में चिह्नित कर उनमें पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराएं। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सचिन कुमार दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक वाद, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद आदि वादों का निस्तारण किया जाना है।
विज्ञापन


बैठक में अपर जिला जज व नोडल अधिकारी राममणि पाठक, अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार पांडेय, तहसीलदार मऊ रामसुधर, उपजिलाधिकारी सौरभ यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यामीन अहमद, तहसीलदार मानिकपुर दयाशंकर वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके पटेल, सहायक विकास अधिकारी खादी ग्रामोद्योग राममिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed