फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Geo Park will preserve natural heritage: CM

जियो पार्क से प्राकृतिक धरोहर का होगा संरक्षण : सीएम

Fri, 02 Aug 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Geo Park will preserve natural heritage: CM
खोही (चित्रकूट)। यूनेस्को के जियो पार्क बनाने की संभावना पर आयोजित कार्यशाला का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। उन्होंने जियो पार्क बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि इसकी स्थापना से प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण अच्छे से हो सकेगा। कार्यशाला मेंं जियो पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान, द सोसाइटी ऑफ अर्थ साइंटिस्ट्स, आईआईटी कानपुर और भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट में यूनेस्को जियो पार्क की स्थापना से क्षेत्र के प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण होगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रतिभा बागरी, दिलीप अहिरवार व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जियो पार्क की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना किया।
विज्ञापन

सोसाइटी ऑफ अर्थ साइंटिस्ट्स के सचिव डॉ. सतीश त्रिपाठी ने परियोजना जियो पार्क के फायदे बताए। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन व उत्तम बनर्जी ने कहा कि जियो पार्क बनने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. अश्वनी अवस्थी ने आए अतिथियों को आभार जताया।कार्यशाला का समापन तीन अगस्त को होगा। डॉ. मुकुंद शर्मा, डीएसएन कॉलेज के अनिल साहू, सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, कंवल सिंह तोमर, प्रो. एके सिंह , मुकेश पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed