{"_id":"56f184214f1c1b3f7cf14d28","slug":"gauri-yadav-cartridges-are-going-to-outlaw-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू गौरी यादव को कारतूस देने जा रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू गौरी यादव को कारतूस देने जा रहे युवक को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार के इनामी डकैत गौरी यादव गैंग को कारतूस और खाद्य सामग्री पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को दबोचा है। उसके कब्जे से 30 जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में खाद्य सामग्री मिली है। आरोपी के पास एक डायरी भी मिली है, जिसमें डाकू गैंग के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों समेत नेताओं के भी मोबाइल नंबर लिखे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह सरैंया चौकी प्रभारी जयनारायण सिंह ने बताया कि डकैतों की तलाश में कांबिंग चल रही थी। इसी बीच रंपुरिया जंगल के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखकर रुकने को कहा तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी राजापुर के सुरवल गांव निवासी लवलेश यादव के कब्जे से उसी की लाइसेंसी बंदूक समेत 30 जिंदा कारतूस, डायरी, मोबाइल और खाद्य सामग्री बरामद हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि लाइसेंस धारक अपने साथ इतनी कारतूस लेकर नहीं चल सकता।
विज्ञापन
पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि वह डाकू गौरी यादव गैंग का मुखबिर है। डकैतों को कारतूस और अन्य सामग्री पहुंचाने जा रहा था। उसके पास बरामद डायरी में कई सफेदपोश के साथ डकैतों और पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर लिखे मिले हैं।
डायरी व कारतूस मिलने पर सतर्क हुई पुलिस उसे मानिकपुर थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ जारी है। बताया गया है कि पुलिस अधिकारियों ने डायरी में लिखे डकैतों के नंबर पर उससे बातचीत कराकर डाकू को निश्चित स्थान पर बुलाने का प्रयास किया लेकिन चालाक डाकू गौरी को थोड़ी देर तक बातचीत के बाद संदेह हो गया। तो फोन पर ही डाकू ने मुखबिर को गाली देकर फोन काट दिया।