फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ganja smuggling from a vehicle fitted with a GPS device

जीपीएस डिवाइस लगे वाहन से गांजे की तस्करी

Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ganja smuggling from a vehicle fitted with a GPS device
फोटो-12- बरगढ़थाने में मौजूद बरामद दस कुंतल गांजा, कार व आरोपी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मानिकपुर थाना क्षेत्र के जडेरा नाले के पास तीन अंतरराज्यीय तस्करों को दस क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई गई है। इनके कब्जे से दो वाहन, चार मोबाइल, जीपीएस डिवाइस और नकदी भी बरामद हुई है। जीपीएस लगे वाहन से गांजे की तस्करी की जा रही थी। इसके लगे होने से वाहन की लगातार निगरानी तस्कर कर रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मुख्यालय में पत्रकारों को बताया कि वाहन चेकिंग अभियान में डीसीएम की चेकिंग में 10 क्विंटल 12 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। एक कार में सवार एक आरोपी आशीष कुमार निवासी कोठी जिला सतना मप्र भागने में सफल रहा जबकि कार में सवार बांदा जिले के अतर्रा गोपाल नगर निवासी अरुण शिवहरे उर्फ अंशू, सतना जिले के नागौद पौड़ी निवासी शारदा दहिया उर्फ गोलू और उड़ीसा के बरगढ़ जनपद के वारापाली निवासी युधिष्ठिर वाक उर्फ दशरथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके कब्जे से चार मोबाइल, जीपीएस डिवाइस, चार हजार नकद, एटीएम कार्ड, हांडा सिटी कार व पिकअप बरामद की है। ये तीनों कई साल से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। भागे आरोपी आशीष की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मानिकपुर थानाध्यक्ष गिरेंद्र कुमार सिंह, एसटीएफ लखनऊ के उप निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी घनश्याम राय, एसटीएफ आरक्षी राजकुमार शुक्ला, शिवानंद शुक्ला, कमांडो मनोज कुमार, चालक विष्णु कुमार सिंह, आरक्षी पुलिस पंकज कुमार, यशरेाज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ीसा से हो रहा गांजे की तस्करी
पकड़े गए अतर्रा निवासी अरुण शिवहरे ने बताया कि गांजा आशीष से मंगाया था, जिसे अतर्रा लेकर जा रहे थे। इसको बेचकर गाड़ी व जमीन खरीदनी थी। उड़ीसा के युधिष्ठिर ने बताया कि शारदा दहिया के कहने पर डीसीएम में गांजा लादकर आया था। शारदा से बताया कि आशीष के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजे की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed