{"_id":"e2a0ff788ed28fda9cfb4ae457e03f65","slug":"future-will-be-save-by-conserve-each-drop-of-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक बूंद से सुरक्षित होगा भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक बूंद से सुरक्षित होगा भविष्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संरक्षण बहुत बड़ा काम है। इस ओर ध्यान न दिया गया तो भविष्य में दिक्कत होगी। बरगढ़ न्याय पंचायत के गांव खोहर में हुई तालाब महापंचायत की अध्यक्षता करते समय सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने ये बात कही। सर्वोदय सेवा आश्रम के तत्वावधान में आयोजित तालाब महापंचायत में सांसद ने कहा कि लोगों को पानी की एक-एक बूंद बचानी होगी, तब कहीं जाकर भविष्य सुरक्षित होगा।
उन्होंने संस्था के जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में जल संरक्षण भी है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री जन धन योजना से जुड़ने को कहा। बताया कि कोलों को आदिवासी का दर्जा दिलाने के लिए वह प्रयासरत हैं।
जल बिरादरी यूपी के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने नदियों की दुर्दशा पर चर्चा की। कहा कि अगर तालाब सुरक्षित होते तो जलस्रोत कमजोर नहीं होते। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने इस बात पर खुशी जताई कि बरसते पानी में भी ग्रामीणाें ने महापंचायत में रुचि दिखाई। उन्होंने संस्था के मंत्री अभिमन्यु भाई की भी सराहना की। भाजपा नेता चंद्रप्रकाश खरे ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
35 ग्रामीण सम्मानित
सांसद और अभिमन्यु भाई ने 35 ग्रामीणों को जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया। अभिमन्यु भाई ने बताया कि तीन साल में केचुहट, पनही, लसही, घुरुवा, आजादपुरवा आदि में 12 तालाब बनाए गए हैं। इसमें किसानों इंद्रपाल, शिवनरेश पाल, रामबरन, लालमन, बजरंगी, फूलचंद्र मौर्या, शंभूनाथ मौर्या, बब्बू कोल, रमेश कोल, अयोध्या कोल, राकेश कुमार यादव का योगदान रहा। कार्यक्रम में कमलेश कुमारी, अनिरुद्ध दुबे, संतोष सोनी, विशेष कुमार त्रिपाठी, महेंद्र तिवारी ने अनुभवों को साझा किया।