फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four-hour interrogation of fireworks company owners

Chitrakoot News: आतिशबाजी वाली कंपनी के मालिकों से चार घंटे की पूछताछ

Mon, 19 Feb 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 19 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Four-hour interrogation of fireworks company owners
चित्रकूट। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर में 14 फरवरी को हुए बम धमाके में चार मासूम छात्रों की मौत मामले में जांच जारी है। आतिशबाज कंपनी के मालिकों को बुलाकर पुलिस ने चार घंटे तक पूछताछ की। उनके कंपनी के कागजात की जांच की। उधर डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम न्यायिक उमेश निगम को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के एक कक्ष में आतिशबाजी कंपनी इंदौर की डोंप कंपनी के मालिक व प्रमुख चार कर्मचारियों से जांच टीम ने पूूछताछ की। इसमें सबसे ज्यादा कंपनी के कागजात व पटाखें कहां से लाते हैं उसका लाइसेंस व मानक की जानकारी ली गई। सूत्रों ने बताया कि इसमें कई खामियां मिली हैं। घटना के बाद इसी कंपनी के हर्ष कामगर व पंकज जाट समेत 15 कर्मचारियों को पुलिस ने कोतवाली में बैठाया था। इनसे पूछताछ पूरी होने के बाद फिलहाल गंत्वय भेजा गया है लेकिन यह भी निर्देश है कि अपने जिले को छोडकर कहीं न जाएं।
विज्ञापन

------------
जज से मामले की जांच कराने की मांग
चित्रकूट। आरटीआई कार्यकर्ता महेंद्र गुलाटी ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में सीआईसी में हुए बम धमाके में चार मासूम की मौत मामले में हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पयर्टन विभाग के साथ चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
न्यायिक एडीएम करेंगे जांच
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने पूरे मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेटी जांच कराई है। इसके लिए एडीएम न्यायिक उमेश निगम को जिम्मेदारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed