फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four gangsters sentenced to five years

Chitrakoot News: चार गैंगस्टर को पांच साल की सजा

Tue, 05 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 05 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four gangsters sentenced to five years
चित्रकूट। गैंगेस्टर के मामले में दोषी चार दोषियों को पांच-पाचं वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक को पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। सभी दोषी बरगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सनद कुमार मिश्रा ने बताया कि 11 नवंबर 2010 को तत्कालीन बरगढ़ थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के बोझ फार्म निवासी शंकर उर्फ विनोद उर्फ अद्धा ,हरदी कला गांव के निवासी नत्थू कुम्हार, मनीष कोल, राजेंद्र कोल व ललई गांव के निवासी तुलसीदास दुबे के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

साथ ही मामले की विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। मुकदमें के विचारण के दौरान एक आरोपी शंकर उर्फ विनोद उर्फ अद्धा की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश सुशील कुमार वर्मा ने दोषी नत्थू, मनीष, राजेंद्र व तुलसीदास को पांच-पांच वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed