फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four brothers ashes spark house fire

आग की चिंगारी से चार भाइयों के घर राख

Sun, 20 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 20 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four brothers ashes spark house fire
घर में लगी आग के बाद का मंजर - फोटो : अमर उजाला
सूचना के बावजूद दमकल के वक्त पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। होली के पहले घर में आग लगने से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। रविवार शाम कलवारा बुजुर्ग गांव के लक्ष्मीपुरवा में दीनदयाल के घर में चिंगारी से अचानक आग लग गई। पता चलते ही परिजनों ने आग बुझा दी। लेकिन तब तक आग पड़ोस के कमलेश यादव पुत्र धर्मपाल के  घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद दीनदयालके भाई लवलेश यादव, मूलचंद और विकलांग प्रेमचंद्र के घर धू-धूकर जलने लगे। ग्रामीणों ने बताया फायर बिग्रेड घटना की सूचना देने के दो घंटे बाद भी गांव नहीं पहुंची। आखिरकार ग्रामीणों ने मिल-जुल कर दो घंटे के प्रयास से आग पर काबू पाया। अग्निकाड से चारों भाइयों के घरों में लाखों रुपये की की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। चारों भाई खेती और मजदूरी कर गुजारा करते हैं।
विज्ञापन


26 अप्रैल को कमलेश की पुत्री का विवाह भी तय है। सभी परिजन अपनी जली संपत्ति  देख दहाड़े मारकर रो रहे थे। सूचना पर लेखपाल भोला प्रसाद ने गंाव पहुंच कर प्रभावित परिवारों और जले सामान की सूची बना कर होली के पहले सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया आग लगने से जितना नुकसान हुआ है उससे कम  लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed