फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Former MP consoles Ayush's family

Chitrakoot News: पूर्व सांसद ने आयुष के परिजनों को बंधाया ढांढस

Sat, 31 Jan 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 31 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Former MP consoles Ayush's family
फोटो- 31सीकेटीपी 16 ​आयुष के पिता को सांत्वना देते पूर्व सांसद रेवती रमन सिंह। संवाद
चित्रकूट। आयुष हत्याकांड के बाद से बरगढ़ कस्बे में लगातार जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा है। शनिवार को प्रयागराज के पूर्व सांसद समर्थकों के साथ पीडि़त परिवार से मिले। पुलिस को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमन सिंह ने आयुष के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वे बताएं। वह हर स्तर पर सहयोग करेंगे। पूर्व सांसद ने थाना प्रभारी शिवआसरे से कहा कि मामले की ऐसी रिपोर्ट तैयार की जाए जिसमें आरोपी को फांसी की सजा का प्रावधान हो। इस दौरान अशोक केसरवानी, नितेश सिंह, संदीप विश्वकर्मा, पुष्पक सिंह, विक्रांत शर्मा, अमिताभ पांडेय, और बब्बू गौतम सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed