फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Floods destroy 8,000 to 10,000 hectares of crops across 160 villages

Chitrakoot News: बाढ़ से 160 गांवों में 8 से 10 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

Wed, 09 Sep 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Floods destroy 8,000 to 10,000 hectares of crops across 160 villages
09 सीकेटीपी-11- खेत में खड़ी किसान की खराब धान की फसल। संवाद
09 सीकेटीपी-11- खेत में खड़ी किसान की खराब धान की फसल। संवाद
विज्ञापन

09 सीकेटीपी-12-टूटे घर में दबे अनाज को निकालने का प्रयास करता किसान। संवाद
अरहर, तिल व धान को सबसे ज्यादा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी की बाढ़ ने चित्रकूट जिले में किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ से जहां लोगों के मकान और दुकानें प्रभावित हुई हैं, वहीं जिले के करीब 160 गांवों में करीब 8 से 10 हजार हेक्टेयर फसल के नुकसान का अनुमान है। सबसे ज्यादा नुकसान अरहर, तिल और धान की फसल को हुआ है। कई खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने लगी है। किसानों को अब प्रशासन की ओर से सर्वे और मुआवजे का इंतजार है।
बहादुर, चंद्रगहना और बंधवईन समेत कई गांवों में किसान फसल के नुकसान का आकलन कराने के लिए सर्वे टीम के पहुंचने की राह देख रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय रहते नुकसान का सर्वे नहीं हुआ तो खराब हो चुकी फसल के साथ आगे की खेती करना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

-----------
खेत में ही सड़ रही धान की फसल
सीकेटीपी-13-कोमल। संवाद
बाढ़ का पानी भरने से उनकी धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। अब फसल खेत में ही सड़ रही है। अभी तक नुकसान का सर्वे करने कोई टीम नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि यदि नुकसान की भरपाई मिल जाए तो आगे की खेती की स्थिति कुछ साफ हो सकेगी।- कोमल, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
धान के साथ बाजरा भी बर्बाद
सीकेटीपी-14- सहदेव।
धान के साथ बाजरा की भी बोआई की थी। इस बार किसी तरह फसल तैयार करने की कोशिश की थी, लेकिन बाढ़ ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अब खेत में फसल खराब हो रही है और वह सर्वे का इंतजार कर रहे हैं। - सहदेव, किसान।

-----------------
राजस्व टीम के साथ हो रहा सर्वे
राजस्व टीम के साथ कृषि विभाग की टीम भी नुकसान का सर्वे कर रही है। जहां फसल को नुकसान हुआ है, वहां टीम पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही है।- जीतलाल गुप्ता, उप निदेशक, कृषि विभाग।

09 सीकेटीपी-11- खेत में खड़ी किसान की खराब धान की फसल। संवाद

09 सीकेटीपी-11- खेत में खड़ी किसान की खराब धान की फसल। संवाद

09 सीकेटीपी-11- खेत में खड़ी किसान की खराब धान की फसल। संवाद

09 सीकेटीपी-11- खेत में खड़ी किसान की खराब धान की फसल। संवाद

09 सीकेटीपी-11- खेत में खड़ी किसान की खराब धान की फसल। संवाद

09 सीकेटीपी-11- खेत में खड़ी किसान की खराब धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed