{"_id":"673a3f4ab42c52bd1f0a0474","slug":"five-year-old-child-trapped-in-e-rickshaw-and-dragged-50-meters-dies-chitrakoot-news-c-12-knp1027-902387-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ई-रिक्शा में फंसकर 50 मीटर तक घिसटा पांच साल का बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ई-रिक्शा में फंसकर 50 मीटर तक घिसटा पांच साल का बच्चा, मौत
विज्ञापन
मां के साथ ननिहाल आया था अभिषेक, पुलिस ने चालक को पकड़ा
भरतकूप (चित्रकूट)। सड़क के किनारे खेल रहा पांच साल का बच्चा ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। ई-रिक्शा उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया, इससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा कब्जे में लेकर ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया है।
खंभरिया निवासी राजू यादव ने बताया कि उनका भतीजा अभिषेक (5) अपनी ननिहाल भारतपुर गांव में नाना राजा यादव के घर एक माह पहले मां आरती के साथ आया था। शनिवार की देर शाम वह घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे खेल रहा था। इसी बीच एक ई-रिक्शा तेजी से वहां से निकला। अभिषेक ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से उसके शरीर का एक हिस्सा ई-रिक्शा के अगले पहिये में फंस गया, इस वजह से वह 50 मीटर तक घिसटता चला गया। यह देख चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अभिषेक दो भाइयों में सबसे छोटा था।
थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद