फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Father-in-law commits suicide after daughter-in-law's suicide

Chitrakoot News: बहू की खुदकुशी के बाद ससुर ने दी जान

Fri, 10 May 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law commits suicide after daughter-in-law's suicide
सरधुआ (चित्रकूट)। बहू की खुदकुशी के अगले दिन ससुर ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि बहू के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। दहेज हत्या में जेल जाने के डर से ससुर ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सरधुआ थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी छेदी लाल निषाद (55) का शव घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। राममूरत ने बताया कि पिता गुरुवार की सुबह से घर से कहीं चले गये थे। उनकी तलाश की जा रही थी। बताया कि एक दिन पूर्व ही उसकी पत्नी ऊषा उर्फ शोभा (23) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस घटना के बाद पिता छेदी लाल घर से चले गए थे।
विज्ञापन

ऊषा के चाचा सुरवल के किशोर का पुरवा निवासी रामचरण निषाद और भाई सूरज ने आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने दहेज की खातिर हत्या की है। इसे लेकर छेदीलाल भयभीत थे। इस केस में फंसने की आशंका से ही फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को चांदी गांव में ऊषा की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को मृतका के ससुर छेदीलाल ने भी आत्महत्या कर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनसेट..
अंतिम बार बहू के भाई से की थी बातचीत
चांदी गांव निवासी राममूरत ने बताया कि पत्नी ऊषा की खुदकुशी के बाद उसके पिता छेदीलाल गुरुवार की सुबह सात बजे यह कहकर निकले कि वह प्रधान के पास जा रहे हैं, लेकिन वह नहीं लौटे। घटनास्थल पर उनका मोबाइल बरामद हुआ है। इसमें अंतिम बातचीत ऊषा के भाई सूरज से लगभग दस मिनट तक की है। छेदी की पत्नी मोतिनिया रो-रोकर बेहाल हैं। उनके पांच पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed