फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers upset in Chitrakoot

कैसे दोगुनी हो किसान की आय, जब खाद और बीज सब मंहगे

Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset in Chitrakoot
चित्रकूट में सुरसेन चौराहे पर आयोजित किसान पंचायत में संबोधन करते भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट) में किसान सावधान महापंचायत में किसान नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पात्रों तक न पहुंचने का आरोप लगाया गया। किसानों ने सभी उपज का खरीद मूल्य बढ़ाए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

राजापुर के पास सुरसेन चौराहे पर आयोजित महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के संरक्षक देव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियां किसान को कमजोर बना रही हैं। खाद, बीज और उपकरण महंगे होते जा रहे हैं ऐसे में किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी। सरकार खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी राजनीतिक दल किसानों का नाम लेकर काम करते हैं और सरकार बनने के बाद किसानों को भूल जाती हैं।
विज्ञापन

कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों का शोषण नहीं होने देगा। कृषि विभाग की अनिमितताओं पर 15 मार्च से कृषि विभाग चित्रकूट में आन्दोलन किया जाएगा। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही हैं। सरकार ने एक लाख कर्जा माफ कर देंगें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 18 मार्च को भारतीय किसान यूनियन दिल्ली पहुंच कर संसद का घेराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने तिरहार के किसानों की समस्याओं पर कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का निदान कराने का काम कराया जाएगा। तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा योजनाओं में हो रही घोर लापरवाही पर किसान अब चुप नहीं बैठेगा।
ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि सरकार ने समर्थन मूल्य सभी फ सलों का निर्धारण करें और उनकी खरीदारी भी सुनिश्चित करें। ब्लाक स्तर पर दुकानें खोली जाएं। सदर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं का लाभ किसानों को मिल नहीं मिल पा रहा है। किसान द्वारा बेचा गया धान खरीद का भुगतान अभी तक नहीं हुआ, उसको अविलंब कराया जाए।

जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह, लखन पाल सिंह, नथन प्रधान, विजय सिंह, शिव सिंह, सन्तगोपाल भारतीय, प्रेम सिंह, रामेश्वर सिंह, मुन्ना देवरवा, ऋषिकेश सिंह ,कमलेश सिंह, अजित सिंह, जसवंत सिंह, डॉ मान सिंह ,सन्तोष रैकवार व जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed