{"_id":"64b6e746480db461e805aab4","slug":"farmers-should-do-horticulture-and-animal-husbandry-along-with-farming-patel-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-386-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती के साथ बागवनी और पशुपालन करें किसान : पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती के साथ बागवनी और पशुपालन करें किसान : पटेल
विज्ञापन
मानिकपुर। विकास खंड मानिकपुर में कृषक जागरूकता के अंतर्गत खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। लगाई गई प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। सांसद ने कहा कि किसान खेती के साथ बागवानी और पशुपालन कर आमदनी बढ़ा सकते हैं।
गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसमें खेती करने के साथ ही गांव में ही लघु उद्योग लगाने के लिए ऋण देने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि खेती करने के साथ किसान पशुपालन करने व उद्यान लगाने का कार्य करे। ऐसा कार्य करने वाले किसानों के परिवार खुशहाल हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि किसानों के उपज को बाजार में उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। किसानों के माल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए ट्रेनें भी चलाई गई है। उप कृषि निदेशक राजकुमार ने कहा कि किसानों घर बैठे मौसम की जानकारी मिल जाती है। इससे किसान मौसम के अनुसार खेती करते हैं। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने कृृषि विभाग से चल रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख अरविंद्र मिश्र, भाजपा नेता मोहनदास मिश्र, शक्ति प्रताप सिंह, अरुण सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -