फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer suffered cold, death while doing irrigation

चित्रकूट : सिंचाई करते समय किसान को लगी ठंड, मौत

Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer suffered cold, death while doing irrigation
बोधीलाल, फाइल फोटो। - फोटो : CHITRAKUTT
मऊ(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत बरिया गांव निवासी एक किसान की खेत में सिंचाई करते समय अचानक तबियत खराब हो गई। खेत में ही किसान के बेहोश होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनोें का दावा है कि ठंड लगने से किसान की मौत हुई है। वहीं, एसडीएम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन

बरिया गांव निवासी किसान बोधीलाल (40) पुत्र नत्थू वर्मा के बेटे अमित वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पिता खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी अचानक वह बेहोश होकर खेत में गिर गए। परिजन उन्हें घर ले गए। घर में भी उनकी हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुत्र ने दावा किया कि ठंड लगने से ही उनकी मौत हुई है। बताया कि बाबा ननकू के नाम तीन बीघे जमीन है, जिस पर परिवार के सदस्य खेती करते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि उनको घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। मौके पर राजस्व विभाग के कर्मचारी भेजकर रिपोर्ट मंगाई है। गौरतलब है कि जिले में अबतक ठंड से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें प्रशासनिक तौर पर किसी की ठंड से मौत की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed