फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Every eligible person should get the benefit of the schemes

Chitrakoot News: योजनाओ का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले

Fri, 20 Jan 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Every eligible person should get the benefit of the schemes
फोटो नंबर- 7- भभेंट में आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र के साथ चेक देते सांसद, जिला पंचायत अध्? - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। जनता की सरकार जनता के द्वार, गांव की समस्या गांव में समाधान के अंतर्गत ब्लाक रामनगर के ग्राम पंचायत भभेंट में सांसद आरके सिंह पटेल की अध्यक्षता में जन चौपाल लगी। इसमें जिला व ग्राम पंचायत से निर्मित सड़क का शिलान्यास हुआ। चौपाल में ही मानसी, आकांक्षा, अंशिका, प्रांशु, शिवा का अन्न प्राशन, राजरानी, सोमवती की गोद भराई, पुष्टाहार बांटा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य को आना था। शुक्रवार की सुबह अचानक कार्यक्रम निरस्त हो गया।
विज्ञापन

सांसद ने जन चौपाल में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना चयनित स्वीकृत पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चाभी वितरण आदि किया। इसके बाद विभिन्न योजनाओं का सत्यापन कर लाभार्थियों से वार्ता किया। विधायक मऊ मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि जिन लोगों के पास घर के लिए जमीन नहीं थी, उसको घर बनवाने के लिए सरकार ने पट्टा दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा सरकार यहां पर उद्योग लगाने के लिए प्रयासरत है। सीडीओ अमृतपाल कौर ने नशामुक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि यह घातक है। इसका सेवन न करें। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि आज योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्र, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed