फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Even after the lease expired, a video of illegal gravel mining went viral overnight.

Chitrakoot News: पट्टा खत्म होने के बाद भी रातभर अवैध मौरंग खनन का वीडियो वायरल

Mon, 09 Feb 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 09 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Even after the lease expired, a video of illegal gravel mining went viral overnight.
09 सीकेटीपी 03 रात में नदी में रहे खनन का वीडियो।
राजापुर (चित्रकूट)। क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन का कारोबार एक बार फिर सामने आया है। तीरधुमाई गंगू खंड-4 में रविवार देर रात यमुना नदी से खुलेआम अवैध खनन किया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीन और ट्रक-डंपरों के जरिए बड़े पैमाने पर मौरंग निकाली जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

खनन पट्टे की मियाद रविवार रात 12 बजे समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद पूरी रात बेखौफ होकर खनन कार्य जारी रहा। खनन माफिया ने भारी मशीनें लगाकर प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए यमुना की जलधारा से अवैध रूप से मौरंग का दोहन किया। पूरी रात मशीनों की गड़गड़ाहट व वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण हर्ष नारायण त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पट्टा समाप्त होने के बाद भी नियमों को दरकिनार कर लगातार खनन कराया गया। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है और नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का संगठित नेटवर्क सक्रिय है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम फूलचंद्र यादव ने बताया कि वायरल वीडियो रात 12 बजे के पहले का होगा। रात में ही सभी कार्य बंद कर दिए गए थे। खनिज अधिकारी सोमवार को पहुंच खदान जाने वाले रास्तों को रोकने के लिए गड्ढे करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed