{"_id":"69e3d0c115b75eaa3d024af4","slug":"encroachments-should-be-removed-from-disputed-sites-only-then-the-city-will-be-beautiful-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-129896-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विवादित स्थलों से हटे अतिक्रमण, तभी नगर होगा सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विवादित स्थलों से हटे अतिक्रमण, तभी नगर होगा सुंदर
Sun, 19 Apr 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सरकारी व विवादित स्थालों को लेकर शनिवार डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। डीएम पुलकित गर्ग ने इन स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने और सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश दिए। इसके साथ आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष बल दिया।
राजापुर स्थित वाजपेयी चौराहे पर विवादित भूमि पर एसडीएम को एनएच अधिकारियों से बातचीत कर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। वहीं बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) को निर्देश दिए कि इस प्रकरण का अंतिम अवसर देते हुए त्वरित निस्तारण कराएं। डीएम ने कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा प्राथमिकता है। साथ ही, सड़क पर खड़े होने वाले ट्रकों की समस्या के समाधान हेतु पास में ही खाली पड़ी सरकारी भूमि को समतल कर व्यवस्थित पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद तुलसी चौराहा को नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा के साथ चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। प्रस्तावित कॉरिडोर का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग को कटाव रोकने के उपाय तत्काल शुरू करने और लोक निर्माण विभाग को कटाव नियंत्रण कार्य पूर्ण होने के पश्चात सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए, इससे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जा सके। चित्रकूट-कौशांबी बॉर्डर पर मिनी बस स्टॉप हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करते हुए डीएम ने एसडीएम को उक्त भूमि का सीमांकन कर विकास कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मझगवां (मुस्तकिल) में प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण कर निर्माण के निर्देश दिए।