{"_id":"66903af71bf2e102ed012c89","slug":"electricity-supply-of-district-hospital-was-disrupted-for-six-hours-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108200-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: छह घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: छह घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जिला अस्पताल की बिजली जोड़ने से गुरुवार की दोपहर दो शिफ्ट में तीन घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रही। इससे अस्पताल के मरीज परेशान रहे। अस्पताल का जनरेटर भी कुछ देर चलकर बंद होता रहा। इससे जांच रिपोर्ट लेने के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सीएमएस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से अस्पताल की बिजली जोडऩे से यह समस्या आ रही है।
गुरुवार को जिला अस्पताल दोपहर 12 बजे लगभग बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। जो तीन बजे तक बराबर आती जाती रही। जनरेटर भी बार-बार बंद होता रहा। अस्पताल में आए मरीज कसहाई निवासी महेश सिंह, कर्वी निवासी मयंक द्विवेदी ने बताया कि जब वह अस्पताल आए तो बिजली की आपूर्ति बंद रही। वही उमस भरी गर्मी भी पड़ रही थी। अस्पताल में बैठना मुश्किल हो गया।
बिजली नहीं रहने से मरीज भी परेशान थे। इस संबंध में सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल की बिजली नये फीडर से जोड़ दी गई है। यह फीडर ग्रामीण क्षेत्र का है। इसमें अक्सर बिजली गुल रहती है। इसी कारण बिजली की आवाजाही बनी है। जनरेटर चलाया जाता है लेकिन कुछ खराबी होने से कभी समस्या होती है।अस्पताल की बिजली लाइन का फीडर बदलाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखा गया है।