फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electricity of new electric sub station, not even 24 hours

24 घंटे भी नहीं रही नए विद्युत सब स्टेशन की बिजली

Tue, 19 Jun 2018 11:07 PM IST
24 घंटे भी नहीं रही नए विद्युत सब स्टेशन की बिजली
24 घंटे भी नहीं रही नए विद्युत सब स्टेशन की बिजली Updated Tue, 19 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity of new electric sub station, not even 24 hours
c - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर में नए विद्युत सब स्टेशन मिलने की खुशी 24 घंटे भी नहीं टिक सकी। मंगलवार को सुबह से गुल हुई बिजली तो लोग गर्मी में पसीने से तर बतर हो गये। सभी सांसद, विधायक व विद्युत अधिकारियों के उस बयान की खिल्ली उड़ाते रहे कि अब शहर में अघोषित कटौती नहीं होगी। शहर के बस स्टैंड से लेकर सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, सदर रोड़ व कलक्ट्रेट मार्ग की ओर शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। हर बार अधिकारी कुछ देर में लाइट आने का आश्वासन देते रहे।
 शहर के पुरानी बाजार धूसमैदान में 33 केवीए के नए विद्युत उपकेंद्र का सोमवार को सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने सदर विधायक चंद्रिका उपाध्याय व विभागीय मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद व एसी जेपीएन सिंह ने पूजन पाठ कर शुभारंभ किया। यह भी कहा था कि यदि शहर के किसी क्षेत्र में बिजली जाएगी तो इस स्टेशन से आपूर्ति तत्काल कराई जाएगी। इस घोषणा के अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि मंगलवार को नई दुनिया स्थित पावर हाउस के पास 11 हजार की अंडर लाइन में फाल्ट आ गया। पूरा विभाग मौके पर पहुंचा। कई घंटे तक फाल्ट ढूंढा गया इसके बाद दोपहर से काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय अजय गुप्ता, जितेंद्र धतुरहा, रमेश कुमार व सावित्री देवी ने कहा कि इस उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती से आम जनजीवन बेहाल है। विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठाते और कभी कार्यालय जाकर पूछें तो कहते हैं कुछ देर में बिजली आएगी। लाखों करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद विद्युत व्यवस्था चरमराई है। राजनैतिक दल के नेता झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। इस मामले में विभाग के एसी जेपीएन सिंह ने बताया कि 11 हजार की अंडरलाइन में फाल्ट आने से शहर के कुछ इलाके में समस्या आई है। अन्य इलाके में आपूर्ति जारी रही। नए सब स्टेशन से जोड़ने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। यह बताया कि जल्द ही खराब लाइन में सुधार कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed