{"_id":"e6e9226c94307496125c563e0f32c3fa","slug":"electric-department-workers-doing-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र बिजली कर्मचारी संघ जोन कमेटी बांदा के आह्वान पर बुधवार से खंडीय कमेटी चित्रकूट के विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। रानीपुर उपकेंद्र में बैठक कर तय किया कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
बैठक में खंडीय मंत्री रामलाल पाल ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। बाहरी एजेंसी के माध्यम से रखे गए कुछ कर्मचारियों को निकाले जाने से उनके सामने रोजीरोटी का संकट है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ईपीएफ का फार्म भरवाने के बाद भी संविदा कर्मियों के खाते भविष्य निधि कार्यालय कानपुर में नहीं खुलवाए गए। श्रम विभाग से जानकारी की गई तो पता चला कि विद्युत विभाग के ठेकेदार का ही विभाग में पंजीयन नहीं है।
विज्ञापन
कार्यवाहक अध्यक्ष गरीब खां ने बताया कि वाह्य सेवा प्रदाता के श्रमिकों का विशेष अभियान चलाकर पंजीयन कराना था, पर ऐसा नहीं किया गया। उप महामंत्री रामआसरे ने कहा कि संविदा कर्मियों का आठ माह का वेतन नहीं मिला है। बैठक में कार्यरत संविदा कर्मियों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने और पूर्व ठेकेदार से शेष पैसा दिलाने की मांग की गई।
मौके पर चंद्रभान पांडे, सुशील चंद्र जोशी, हरीनारायण, जुनैद हसन, हनीफ सौदागर, राजापुर से बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मानिकपुर से कमल कुमार प्रजापति, पहाड़ी से राकेश कुमार त्रिपाठी, गनीवां के शिवशंकर पाल, सीतापुर के चंद्रभान साहू आदि मौजूद रहे।