फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,village,SDM,CDO,DM

पहले प्रशिक्षण में 39 कर्मचारी नदाररद

Thu, 08 Apr 2021 07:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
election,village,SDM,CDO,DM
मतदान के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर बारीकियों को समझाते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व सीडी - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को शहर के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण का डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में चार पीठासीन अधिकारी, तीन प्रथम मतदान अधिकारी, पांच द्वितीय मतदान अधिकारी, छह तृतीय मतदान अधिकारी, द्वितीय पाली में चार पीठासीन अधिकारी, छह प्रथम मतदान अधिकारी, दस द्वितीय मतदान अधिकारी, एक तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। तब डीएम ने अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के खिलाफ निर्वाचन आयोग से जारी सुसंगत धाराओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों को आवश्यक टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि मतदान स्थल पर मोबाइल इस्तेमाल नहीं होगा। सभी के साथ समान व्यवहार करना होगा। किसी की जीत या हार से कोई मतलब नहीं होना चाहिए। पंचायत चुनाव बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। इसमें ईवीएम का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। बैलट पेपर से चुनाव संपन्न होंगे। 19 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जो मतदान कार्मिक मेडिकल रिलीफ लिए हैं उनके परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा सहित मास्टर ट्रेनर्स, मतदान कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed