{"_id":"608ed5f18ebc3e8d93251135","slug":"election-sp-voter-dm-team-chitrakutt-news-knp626417833","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटी गायब तीन घंटे रूकी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटी गायब तीन घंटे रूकी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी बुजुर्ग ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 193 में एक मतपेटी गायब मिलने पर हड़कंप मच गया। पोलिंग एजेंटों की सूचना पर इस सीट पर चुनाव लड़ने वाले 11 प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मतदान कर्मियों पर मतपेटी गायब करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस कारण लगभग तीन घंटे तक मतगणना रुकी रही। काफी मानमनौव्वल के बाद आगे की मतगणना शुरूहुई। उधर, गायब मतपेटी की तलाश की जा रही है। मौके पर अधिकारी भी मौजूद हैं।
पहाड़ी ब्लाक के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग की रविवार को मतगणना के लिए जैसे ही नंबर आया तो एक पेटी के मतपत्र निकालकर गणना शुरू हुई। प्रत्याशी रामनरेश व भीमसेन आदि ने बताया कि मतदान के दिन, दो पेटियों में 429 मत पडे़ थे। इसमें एक मतपेटी में 102 मतपत्र खुल चुकी है। जबकि 327 मतों वाली पेटी है। यह जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आननफानन में अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पहले कुछ कर्मचारी कहते रहे कि एक ही मतपेटी में पूरा मतदान हुआ है पर प्र्रत्याशी मानने को तैयार नहीं थे। अधिकारियों ने रिकार्ड का मिलान किया तो पता चला कि दो मतपेटी में मत हैं। इसमें से एक पेटी नहीं मिल रही है। पोलिंग एजेंट व कुछ प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर पेटी गायब कराई गई है। उपजिलाधिकारी राजबहादुर व आरओ आशुतोष कुमार ने सभी को समझाया कि ऐसा नहीं है हो सकता। इस विवाद के बीच लगभग तीन घंटे तक मतगणना रुकी रही। किसी तरह सभी के समझाने पर सभी प्रत्याशी माने और आगे की मतगणना का काम शुरू कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि इस बूथ की दूसरी मतपेटी की तलाश की जा रही है। आगे की मतगणना चल रही है।