{"_id":"608afacb8ebc3ebcc37e18d1","slug":"election-agriculter-sdm-dm-covid-19-chitrakutt-news-knp626016255","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे डयूटी करेंगे मतगणना में कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे डयूटी करेंगे मतगणना में कर्मचारी
विज्ञापन
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने को चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण शुरू हुआ। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने मतगणना कार्मिकों से कहा कि मतगणना से संबंधित सभी बिंदुओं को अच्छी तरह से समझ ले। मतगणना के दिन कोई समस्या न हो। उम्मीदवारों और एजेंटों को शील्ड मत पेटिका दिखाकर ही मत पेटिका खोलें। सभी मतगणना कार्मिकों की 12 घंटे की ड्यूटी करनी होगी। किसी मतपत्र को खारिज करते समय पूर्णतया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का पालन करें। मतगणना के दौरान किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। मतगणना को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराना सबका दायित्व है। इस अवसर पर सीडीओ अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम सहित संबंधित मास्टर ट्रेनर्स व मतगणना कार्मिक मौजूद रहे।
----
स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक की हो सुरक्षा
चित्रकूट। मतगणना के दृष्टिगत डीएम, एसपी, सीडीओ ने मतगणना स्थल चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी, सीपी डिग्री कॉलेज रामनगर का निरीक्षण कर कहा कि मतगणना स्थल के दो सौ मीटर दूरी पर दोनों ओर बैरियर लगाकर वाहनों को रोककर पार्किंग स्थल में भेजने की व्यवस्था कराएं। बैरियर के अंदर प्रवेश के बाद अधिकारियों की गाड़ी पार्किंग का स्थान बनाने के भी निर्देश दिये गये हैं। मतगणना कक्ष तक पेटी ले जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडि़ंग इस प्रकार से कराये कि अन्य कोई प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान एडीएम जीपी सिंह, सदर एसडीएम रामप्रकाश, पीआरओ दिनेश कुमार सिंह, एसआई आनन्द कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)