{"_id":"5dc857ea8ebc3e5af74dbb1b","slug":"electicity-chitrakutt-news-knp525019736","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की आपूर्ति न होने से खेतों की नहीं हो पा रही सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की आपूर्ति न होने से खेतों की नहीं हो पा रही सिंचाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोही। ग्राम पंचायत खोही अंतर्गत आधा दर्जन गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। नलकूप न चलने से खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। जिससे रबी की फसल की बुआई पिछ़ड़ती जा रही है।
किसान रबी की फसल की बुआई के लिए तैयारियां शुरू कर दिए है। जिसमें गेहूं की फसल की बुआई के लिए खेतों की सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है। बिजली की आपूर्ति न होने से नलकूप नहीं चलते है। खोही ग्राम पंचायत क्षेत्र के बालापुर माफी, भगनपुर सिमरिया, जगन्नाथवासी, छपरा, मैनहाई, लुढाहा, बंदरकोल गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। किसान भवानी दीन पटेल, कैलाश पटेल, हनुमान विश्वकर्मा, जयकरण, अखिलेश, जागेश्वर,संतोष आदि किसान ने बताया कि मात्र तीन से चार घंटे रात में ही बिजली की आपूर्ति की जाती है। जिससे किसान रात के कारण खेतों में सिंचाई करने नहीं जा पाता। बिजली विभाग के मंडल अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जहां कहीं भी शिकायत मिलती है वहां बिजली कर्मचारियों को भेजकर बिजली के उपकरण सही कराए जाते हैं।