फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Eight villages in the district, free from malnutrition

जिले के आठ गांव, कुपोषण से मुक्त

Tue, 24 Sep 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Eight villages in the district, free from malnutrition
चित्रकूट। जिले में चिन्हित 20 सुपोषित गांव में से 8 गांव कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने यह दावा किया है कि स्वास्थ्य, शिक्षा आईसीडीएस सहित सभी सहयोगी विभागों के सम्मिलित प्रयास से यह सफ लता मिली है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि छिवलहा, बंबुरा, परदवां, मुरका, चकजाफर, भुईहरीमाफी, भानपुर, प्रसिद्धपुर, पियरिया माफी, घुरेहटा, विपरौंद, धधवार, देवकली, मगरहाई, सकरौंहा, रानीपुर, इतरौर भीशमपुर, बगलई, बालापुर, डिलौरा सहित 20 गांव सुपोषित गांव के लिए चिन्हित किए गए थे। बताया कि स्वास्थ, खाद्य एवं रसद, मनरेगा, जिला पंचायत, बेसिक शिक्षा सहित सभी छह विभागों ने मिलकर टीम भावना से काम किया और आठ गांव कुपोषण से मुक्त हो पाये। उन्होंने बताया कि इन गांवों में स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद, मनरेगा, जिला पंचायत, बेसिक शिक्षा आदि विभाग अपने काम की बराबर मॉनिटरिंग करते रहे हैं और जिस विभाग से जो सहयोग चाहिए उसके लिए तालमेल बैठाकर काम किया तभी सफलता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

कोई एक विभाग यह काम अकेले नहीं कर पाता। इन गांव में मिले अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में एएनएम से चिकित्सीय परामर्श के बाद पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा कर उन्हे उचित इलाज और आहार देकर स्वस्थ बनाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी के मुताबिक छिवलहा, भूईहरीमाफ ी, पियरियामाफ ी, ढ़ढवार, देवकली, सकरौंहा, बगलई, डिलौरा आदि आठ गांव कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं। इन गांवों में अब कोई बच्चा लाल व पीली श्रेणी में नहीं बचा है। जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त गांवों में चिन्हित बच्चों के परिवारों में एमसीपी (मदर चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा से जॉब कार्ड, समुचित साफ सफाई (शौचालय) की व्यवस्था, सभी परिवारों के लिए उचित पेयजल की व्यवस्था सम्मिलित प्रयास से करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed