{"_id":"653025d88879ac5a69013624","slug":"e-rickshaw-collides-with-buffalo-woman-dies-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-2389-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भैंस से टकराया ई रिक्शा, महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भैंस से टकराया ई रिक्शा, महिला की जान गई
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। ई-रिक्शा बरगढ़ मनका मार्ग के बीच अचानक भैंस से टकराकर पलट गया। इसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और दो बच्चे घायल हो गए। चालक मौके से भाग निकला।
थाना बरगढ़ के मनका निवासी शंकराचार्य की 25 वर्षीय बहू पूजा शुक्ला अपने मायके थाना बहिलपुरवा के गौतमपुर गई थी। दोपहर को वह पति पवन और दो बच्चों के साथ गांव लौट रही थी। बरगढ़ बस स्टैंड से ई-रिक्शा बुक करके गांव जा रहे थे। गांव से एक किलोमीटर पहले ही दो भैंसें आपस में लड़ रही थीं। ई-रिक्शा एक भैंस से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में पूजा के सिर और सीने में गंभीर चोटें लगी, जबकि पति सहित बच्चे कान्हा (2) व कृष्णा (छह माह) को मामूली चोटें आई। महिला को प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बरगढ़ थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी लेकिन चालक नहीं मिला है।