फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   e-ricksha palatne se-7 ghayal

ई रिक्शा पलटने से सात ग्रामीण घायल

Fri, 19 Mar 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
e-ricksha palatne se-7 ghayal
ई रिकशा पलटने से घायल टेंपो सवार यात्री के पास अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत बोड़ी पोखरी मानिकपुर रोड पर मवेशी से बचने में ई-रिक्शा बेड़ी पुलिया के पास ब्रेक लगाने से टेंपो पलट गया। जिससे टेंपो में सवार छात्रा समेत 12 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक ई-रिक्शा बोड़ी पोखरी से अगहरहुंणा गांव की ओर जा रहा था। नैरानाखेरा महाविद्यालय के पास वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मालखाना निवासी कमलेश (23) पुत्र रामनाथ, मानिकपुर निवासी सूरज लाल (50) पुत्र सुरेश लाल, सरहट निवासी महेश कोरी (30) पुत्र संगम कोरी, बिहरवा निवासी अरुण सिंह (36) पुत्र सोनू तिवारी, बहिलपुरवा निवासी करन सिंह (33) पुत्र अमृत सिंह, मऊ निवासी चरन पटेल (45) पुत्र अनीष पटेल व अनीता द्विवेदी पत्नी सुनील द्विवेदी निवासी मारकुंडी घायल हो गये। कमलेश की हालत अधिक खराब होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक टेंपो सीतापुर कस्बे से जिला मुख्यालय के लिए आ रही थी। बेड़ी पुलिया के शंकर ढाबा के पास टेंपो के आगे अचानक कार आ गई। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय की बीएससी प्रथम की छात्रा कंचन सिंह (18) पुत्री प्रीतम सिंह निवासी सीआईसी रोड कर्वी सहित ममता त्रिपाठी (24) पत्नी करुण शंकर निवासी लोहदा, कमला देवी (26) पत्नी करन पाल निवासी भौंरी, महेश लाल (27) पुत्र सौरभ लाल, कमतू (56) पुत्र सुशील पटेल निवासी कौबरा घायल हो गये। जिसमें कंचन सिंह की हालत अधिक खराब है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनोवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
चित्रकूट। मुख्यालय से भरतकूप की तरफ जा रही एक स्कार्पियों ने शहर के पुरानी बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार बांदा जिले के बदौसा थाना अंतर्गत लमहेटा गांव निवासी बृजलाल पुत्र रतीभान व सुरेश पुत्र देवनाथ घायल हो गये। जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। (संवाद)

 इनोवा की टक्कर से घायल बाइक सवार को अस्पताल के वार्ड पहुंचाती घायल के परिवार की महिला। संवाद

इनोवा की टक्कर से घायल बाइक सवार को अस्पताल के वार्ड पहुंचाती घायल के परिवार की महिला। संवाद- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed