{"_id":"601d8c738ebc3e26a37b1e21","slug":"dukaan-aur-makaan-me-chori-chitrakutt-news-knp6101158113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख के मोबाइल चोरी
विज्ञापन
खोही। रामघाट के निकट मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये कीमत के मोबाइल समेत नगदी पार क दी। दुकानदार ने नया गांव थाने में चोरी की तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक नया गांव थाना अंतर्गत रामघाट के पास पुरानी लंका निवासी रिंकू गुप्ता पुत्र मुन्ना प्रसाद की मोबाइल की दुकान है। रिंकू ने बताया कि गुरुवार की रात चोरों ने दुकान में सेंध लगा दी। अंदर रखे कीमती मोबाइल चोरी कर लिए। छह हजार रुपये समेत अन्य सामान ले गए हैं। शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचने पर उसे चोरी की जानकारी हुई।
मऊ। थाना अंतर्गत पुरामोहनी गांव में गुरुवार की रात को घर की दीवार फांदकर चोर घर में घुुस गये। एक लाख कीमत के जेवरात व दस हजार रुपये चोरी कर के ले गये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुरा मोहनी निवासी शिव कल्याण शुक्ला ने तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुस गये। जिसमें सोने की जंजीर, अंगूठी सहित चांदी के जेवरात आदि ले गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
चित्रकूट। मुख्यालय के शंकरगंज निवासी पुनिया देवी पत्नी श्रीकृष्ण उर्फ बंटू के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये के गहने व नगदी पार कर दी है। शुक्रवार को गृहस्वामी पुनिया देवी ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गई थी। बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से लौटने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने चोरी की शिकायत की है। (संवाद )