फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Due to such activities, the ranking of the district in the state gets spoiled.

Chitrakoot News: ऐसे ही कामों से जिले की प्रदेश में रैंकिंग होती खराब

Thu, 04 Sep 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Due to such activities, the ranking of the district in the state gets spoiled.
चित्रकूट। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की डीएम व सीडीओ ने समीक्षा की। इसमें पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों को सही तरीके से न बनाए जाने पर नाराजगी जताई। जिम्मेदारों से कहा कि ऐसे ही कामों से जिले की प्रदेश में रैंकिंग खराब होती है।
विज्ञापन

अमर उजाला में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क नहीं बनी, परेशानी शीर्षक से बुधवार को खबर छापी है।इसे लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा करते हुए डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने काम के प्रति नाराजगी जताई। कहा कि जिन गांवों में पानी की गुणवत्ता जांच एवं जल परीक्षण किया जाए, वहां महिलाओं को जरूर बताएं कि यह स्वच्छ जल है। इसका इस्तेमाल पीने में करें। साथ ही नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जाए। डीएम ने पाइपलाइन बिछाने, ओवरहेड टैंक निर्माण, इस योजना में बनी सड़कों व नये कनेक्शन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कहा कि जो कार्य शेष है, उसे जल्द से जल्द पूरा कराए।
विज्ञापन

सीडीओ अमृतपाल कौर ने कहा कि सड़क के किनारे पाइपलाइन डाली जा रही है, वहां पर गुणवत्तापूर्ण सड़क नहीं बनाई जाती है। भविष्य में सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी तो फिर से इस्टीमेट बनाना पड़ेगा जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। कहा कि सही से काम न करने की वजह से पूरे प्रदेश में जनपद की रैंकिंग खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, न्यायिक अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष कुमार भारती, डीडीओ सत्यराम यादव, बीएसए बीके शर्मा, अधिशासी अभियंता अभियांत्रिक अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed