फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Don't be irregular, angry, less annoyed at the progress of toilet construction

अनियमितता न करें कोटेदार, शौचालय निर्माण की प्रगति कम पर नाराजगी

Sun, 03 Nov 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Don't be irregular, angry, less annoyed at the progress of toilet construction
फोटो- 11- निर्माण कार्यों की जानकारी लेते नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। आबकारी आयुक्त/नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद ने अनियमितता बरतने वाले कोटेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी पर सत्यापन व शौचालय निर्माण की कम प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिले में विकास कार्यों के निरीक्षण के दूसरे दिन रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद ने समीक्षा बैठक की। जिसमेें जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने बिन्दुवार जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य समय से पूरा करें। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को शतप्रतिशत गोल्डन कार्ड वितरित हो। योजना की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीएसए से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों में ड्रेस, किताब, एमडीएम की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर नामांकन की स्थिति में सुधार लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन कार्ड का आधार से लिंक के बारे में डीएसओ से जानकारी की। डीएसओ ने बताया कि 89 प्रतिशत लोगों का आधार से लिंक किया जा चुका है। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने उप निदेशक कृषि को शत प्रतिशत किसानों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए। गन्ना विभाग, जल निगम, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. महेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी को लगाई फटकार
चित्रकूट। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के भवनों को मौके पर जाकर देखा और मकान मालिकों से बातचीत की। बेड़ीपुलिया के पास स्थित नवीन बस स्टैंड कर्वी का निरीक्षण किया। अधिशाषी अभियंता से लागत, निर्माण सामग्री, फिनिशिंग, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। शौचालय, इंटरलाकिंग आदि बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके बाद नोडल अधिकारी ने सीतापुर में फूड प्लाजा, रामघाट, परिक्रमा मार्ग, लक्ष्मण पहाड़ी स्थिति रोपवे का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन अधिकारी से सभी बिन्दुओं पर जानकारी की। परिक्रमा मार्ग व रामघाट के पास विकास कामों में कई स्थानों पर लापरवाही व अधूरा काम मिलने पर उन्होंने पर्यटन अधिकारी को फटकार लगाई। कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाओं में लापरवाही न की जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed