{"_id":"f4691d962a0472658121893bb20a8322","slug":"do-not-see-the-horror-showing-enthusiasm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजर नहीं आया खौफ, दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजर नहीं आया खौफ, दिखा उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के मतदान के दौरान दस्यु प्रभावित
विज्ञापन
क्षेत्रों में कहीं किसी का खौफ या दबाव नजर नहीं आया। रौली कल्याणपुर जोन
में 72 प्रतिशत मतदान इसका सबूत है। मतदान करने में वृद्ध व विकलांगों में
भी खूब उत्साह रहा।
दस्यु प्रभावित घुरहेटनपुर, संग्रामपुर, मानपुर, खंभरिहा, रसिन में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सेमरिया जगन्नाथवासी गांव में दो दिन पूर्व हुई घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया ने लगातार मतदाताओं को बूथों तक जाने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा भसौंधा, पडरी, कल्ला जैसे गांव के अतिसंवेदनशील बूथों में भी खूब वोट बरसे। वृद्ध महिला पुरूषों में इतना उत्साह था कि साइकिल, बाइक व चार पहिया वाहन में बैठकर बूथ तक पहुंचे।
शारीरिक रुप से लाचार मतदाताओं के सामने बूथ के अंदर जाने की समस्या थी लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई। परिवार के सदस्यों की गोद में बैठकर बूथों मेें अपनी मर्जी के प्रत्याशी को वोट डालकर ही बाहर आईं।