फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Do not be careless in Indradhanush and Pulse Polio campaign

इंद्रधनुष व पल्स पोलियो अभियान में न करें लापरवाही

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Do not be careless in Indradhanush and Pulse Polio campaign
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मिशन इंद्रधनुष अभियान के चौथे चरण, पल्स पोलियो अभियान, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि इंद्रधनुष का अभियान सात मार्च से शुरू किया जा रहा है जो तीन चरणों में चलेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी को निर्देश दिए कि टीकाकरण का डेटाबेस कितना है।
विज्ञापन

इसके अनुसार एक माइक्रो प्लान तैयार कराकर टीकाकरण कार्य कराया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि धरातल पर कार्य होना चाहिए। अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास महेंद्र कुमार पटेल को कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर मशीन आदि की कमी हो तो तत्काल सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की। यह 20 से 28 मार्च तक चलेगा। इसमें 175575 बच्चों को लक्षित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी टीमों को लगाकर बूथों के अलावा घर-घर पल्स पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई जाए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील, मानिकपुर राम आशीष वर्मा, राजापुर बीएन कुशवाहा, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास महेंद्र कुमार पटेल सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed