फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM's car stopped even with full tank, people got angry

Chitrakoot News: फुल टंकी पर भी बंद हुई डीएम की कार, भड़के

Thu, 07 Dec 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 07 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
DM's car stopped even with full tank, people got angry
चित्रकूट। चित्रकूट मंदिर दर्शन करने आए इटावा के डीएम की गाड़ी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद बीच रास्ते में बंद हो गई। मिलावटी पेट्रोल होने की आशंका पर नाराज डीएम ने चित्रकूट के अधिकारियों को जानकारी दी तो अधिकारियों में खलबली मच गई। टीम भरतकूप के पेेट्रोल पंप पहुंची और जांच कराई। चार नमूने लेकर लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

इटावा के डीएम अवनीश कुमार राय निजी वाहन से कुछ परिचित लोगों के साथ मंगलवार को चित्रकूट के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। देर रात को वापसी पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पास भरतकूप स्थित मे. कान्हा इंडियन ऑयल लिमिटेड के पंप से कार में पेट्रोल टंकी फुल कराई थी। लगभग 500 मीटर जाने के बाद अचानक उनकी कार बंद हो गई। चालक ने इंजन आदि की जांच कर संदेह जताया कि मिलावटी पेट्रोल होने से इंजन बंद हुआ है।
विज्ञापन

इतना सुनते ही डीएम ने चित्रकूट के डीएम व अन्य अधिकारियों को फोन से मामले की जानकारी दी। मामला गंभीर होने पर जिला प्रशासन में खलबली मच गई। डीएम अभिषेक आनंद के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार , इंंस्पेक्टर दिलीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही कार के इंजन की जांच कराई गई। पता चला कि पेट्रोल टंकी से पेट्रोल की सप्लाई नहीं हो रही है। पेट्रोल में मिलावट होने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी पेट्रोल पंप पहुंचे और संचालक भोला प्रसाद मिश्र समेत सभी कर्मचारियों को बुलाया गया। पंप के नोजल की जांच हुई और जिला पूर्ति अधिकारी ने उसे बंद करा दिया। बुधवार की सुबह फिर जांच टीम पहुंची और उस पंप से पेट्रोल के चार नमूने लिए। नोजल को वितरण के लिए खोल दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों की जांच के लिए लैब व कंपनी के सेल्स मैनेजर के पास भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि आटोमेशन मशीन के चलते आजकल पेट्रोल डीजल में ज्यादा मिलावट संभव नहीं है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन संभावना है कि डीएम के वाहन के टैंक में कोई कचड़ा फंसा होगा, जिससे यह समस्या हुई लेकिन सतर्कता से पूरी जांच जारी है।



भरतकूप के मे. कान्हा इंडियन ऑयल लिमिटेड में पेट्रोल व डीजल भराने वाले दो अन्य वाहन चालकों ने भी मिलावट की शिकायत की। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि एक स्कार्पियो चालक ने इसकी शिकायत की तो मिस्त्री से वाहन की जांच हुई तो पता चला कि उसके वाहन के डीजल टैंक में रिसाव होने से पानी आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed