फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM,team,covid 19,CMO,doctor

कोविड मरीजों के इलाज में लापरवाही नहीं

Fri, 30 Apr 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
DM,team,covid 19,CMO,doctor
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज में लापरवाही पर कार्रवाई तय है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन के मरीजों की व्यवस्था में कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होते ही एक सप्ताह की दवा व सामान्य अनुदेश मरीजों को तत्काल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोविड कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम से होम आइसोलेशन के सभी रोगियों से दिन में कम से कम एक बार अवश्य बात कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति नोट की जाती है। आवश्यकतानुसार आरआर टीम व एंबुलेंस पहुंचाने की भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में होम आइसोलेशन के सभी रोगियों को काल करने के लिए 20 डब्लूएलएल फोन लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 8 से रात 8 बजे तक होम आइसोलेशन के सभी रोगियों से दिन में कम से कम एक बार वार्ता कर उन्हें चिकित्सीय सहायता या सलाह उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त कोविड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम के नंबरों पर भी होम आइसोलेशन के मरीज संपर्क कर सकते हैं। जिसमें 9411919691, 8765473613, 8765473609, 05198 298090 व 05198 235425 हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज को निर्देश दिए कि अस्पताल की साफ सफाई अच्छी तरीके से कराई जाए। दवाओं आदि की उपलब्धता बनी रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
कुंभ मेला से लौटे जगद्गुरू रामभद्राचार्य
चित्रकूट। हरिद्वार में कुंभ मेला से पद्म विभूषण जगद्गुरू रामभद्राचार्य अपने शिष्यों के साथ शुक्रवार को जिले में पहुंचे। वह चित्रकूट स्थित अपने आश्रम तुलसी पीठ कांच मंदिर प्रमोदवन मेें लौट आए हैं। अब वह 7 दिनों तक होम आइसोलेट रहेंगे। यह जानकारी जगद्गुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने दी। उधर, जगद्गुरु के उत्तराधिकारी ने यह भी कहा कि इस विपत्ति के समय में वह जरूरतमंदों के साथ खडे़ हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मरीजों तक पहुंचाएंगे मदद
चित्रकूट। जिले की श्री मां सेवा संस्थान की प्रबंधक संजुला पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के 150 किमी के दायरे से उनके संस्थान के माध्यम से मदद मांगने वालों को सिलेंडर से लेकर अन्य सामग्री पहुंचाने का प्रयास है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed