फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM reprimanded officials on bad roads

Chitrakoot News: खराब सड़कों पर डीएम ने अधिकारियों को फटकारा

Mon, 25 Sep 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 25 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded officials on bad roads
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने जिले की खराब सड़कों को लेकर अधिकारियों से नाराजगी जताई है। कहा कि खोह से नो एंट्री तक रोड खराब है। पूरी सड़क 15 दिन में सही कराएं। पीएम जेएसवाई के एई विनोद कटिहार के उपस्थित न होने पर उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिषद, जिला पंचायत, नगर पालिका की सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कहा कि सड़कों पर एक भी गड्ढा नहीं दिखना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य सहित गड्ढामुक्त के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने एनएच बांदा के अधिकारी से कहा कि कार्यशैली में सुधार लाएं। ठेकेदार के भरोसे न रहें। स्वयं जाकर देखें। नेशनल हाईवे प्रयागराज के संबंध में उन्होंने कहा कि पहाड़ी की स्थिति खराब है।
विज्ञापन

इस ट्रैफिक रुक जाती है। उसे ठीक कराएं। राजापुर में बहुत गढ्ढे है। उन्होंने मंदाकिनी नदी से बेडीपुलिया तक हो रहे नाले के निर्माण में कहा कि लोकल लोगों से समन्वय बनाकर कुछ जगहों पर रैंप व इंटरलॉकिंग बनवाएं। कहा कि कार्यों में सफाई नहीं आ रही है। नाली में सरिया की क्वालिटी व मटेरियल सही से लगाए। राजापुर का नाला जल्द पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि यमुना पुल से लेकर ट्रैफिक चौराहा तक सभी गड्ढामुक्त होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता सीडी-1 कृष्ण कुमार, एनएच प्रयागराज के विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed