{"_id":"664e3f9a77cad7c78305d2a4","slug":"dm-found-three-doctors-missing-in-the-district-hospital-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107121-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जिला अस्पताल में डीएम को नदारद मिले तीन डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जिला अस्पताल में डीएम को नदारद मिले तीन डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद बुधवार की दोपहर अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। डयूटी पर तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अमर उजाला में उल्टी-दस्त बुखार से चार की मौत के मामले में सीएमएस से जवाब मांगा।
इसके बाद उन्होंने दवा वितरण से लेकर मरीजों के इलाज की जानकारी ली। जिला अस्पताल की साफ-सफाई ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। सीएमएस को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल की साफ-सफाई अच्छी तरह से कराई जाए। डीएम ने पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, ब्लड बैंक, रसोई घर, रेबीज कक्ष, मेडिसिन स्टोर, दवा वितरण कक्ष, आपरेशन थियेटर, एसी वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड आदि कक्षोंं का निरीक्षण किया।
ओपीडी में डॉ. कन्हैयालाल, डॉ. कुलदीप, डॉ. आरबीलाल अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि इनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। डीएम ने मरीज से दवा खाना आदि के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों को निर्देश दिए कि कोई भी दवा मरीजों को बाहर से लेने के लिए न लिखी जाए, अगर ऐसी शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जानने के साथ ही उनके इलाज की जानकारी ली। सीएमएस से कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल, एसी, पंखा, कूलर व विद्युत समस्या संचालित कराएं। किसी भी मरीज को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव सहित चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट
अस्पताल आने के पूर्व चारोंं की हो चुकी थी मौत
भीषण गर्मी से चार लोगों की मौत के मामले में डीएम के जवाब मांंगने पर बुधवार की शाम सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने डीएम कार्यालय को जवाब भेजा है। बताया कि किसी भी मरीज की मौत भीषण गर्मी और लू से नहीं हुई है। इनके परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये थे, लेकिन उनकी मौत गर्मी से नहीं हुई है। अस्पताल आने के पहले ही उनकी मौत हो गई थी।
बुखार और पेटदर्द के छह मरीज भर्ती
चित्रकूट। भीषण गर्मी के चलते उल्टी-दस्त, बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को छह मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ रही। सपहा निवासी हेमलता (33), भौंरी निवासी सच्चिदानंद का चार वर्षीय पुत्र अयांश, सकरौली निवासी कैलाश का 12 वर्षीय पुत्र दीपक, अरवारी निवासी शिव कुमार (75), भैसौंधा निवासी आकांक्षा (22) व कसहाई निवासी मनीषा (22) को भर्ती कराया गया।