{"_id":"66ec7eb492da575f710e52b4","slug":"dm-expressed-displeasure-over-the-slow-progress-of-development-works-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109650-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने विकास कार्यों की प्रगति कम होने पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। जो विकास कार्य पूरे हो गए हैं, उन्हें संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए। सीडीओ को निर्देशित किया कि जिन सेतुओं का निर्माण पूर्ण हो गया है, उनकी कमेटी गठित करके गुणवत्ता की जांच कराएं। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिया कि जहां-जहां निर्माण कार्य में भूमि संबंधी मामले लंबित हैं, उनकी तहसीलवार सूची बनाकर एसडीएम से निस्तारण कराएं।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कहा कि रामघाट व परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर अमावस्या मेला से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कराया जाए। बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, सीएमएस डॉ वंदना श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबाष चन्द्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह भी मौजूद रहे।